इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर।
2 Friends Died in Car Accident on Purkaji : पुरकाजी बाईपास पर देर रात आई-20 कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार गाजियाबाद के चार दोस्त गंभीर घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल ले जाते हुए दो घायलों की मौत हो गई। (2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)
गाजियाबाद के शाहपुर रोड मोरटा निवासी गौरव (32), अनिकेत त्यागी (30), दुहाई निवासी नवीन त्यागी और हरपाल मंगलवार देर रात कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए चले थे। कार हरपाल चला रहा था। पुरकाजी बाईपास पर होटल के नजदीक पीछे से किसी अज्ञात भारी वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
गंगा स्नान के लिए जा रहे थे हरिद्वार (2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)
दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में फंसे चारों युवकों को आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। पुलिस ने बताया कि गौरव और अनिकेत की मौत हो गई है। जबकि हरपाल और नवीन घायल है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। (2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)
पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। बताया गया है कि चारों दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। चारों दोस्त औसत स्पीड से ही चल रहे थे, लेकिन इस बीच पीछे से आए भारी वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार (2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)
हाईवे पर हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इसके बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस हादसे के आसपास के समय हाईवे से गुजरे वाहनों की जांच में जुट गई है। देर रात तक हाईवे पर खुले होटल और ढाबों पर रुके वाहनों और यहां से रवाना हुए वाहनों के विषय पुलिस जांच कर रही है। (2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)
पुलिस का कहना है कि पीछे से तेज गति से चल रहे वाहन ने टक्कर मारी है, जिस कारण पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सीसीटीवी कैमरे और यहां से गुजरे लोगों की मदद भी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवकों ने अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
(2 Friends Died in Car Accident on Purkaji)