इंडिया न्यूज, लखनऊ।
52 Lakh New Voters added in UP : यूपी के सभी 403 विधानसभा सीटों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। आयोग के अनुसार, सूची में 52 लाख 80 हजार 882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इनमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरुष, 28 लाख 86 हजार 988 महिलाएं और 1636 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
यूपी में 15 करोड़ से ज्यादा वोटर (52 Lakh New Voters added in UP)
मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में कुल 15 करोड़ दो लाख 84005 मतदाता हैं। सूची में 14 लाख 66 हजार 470 युवा मतदाता जोड़े गए हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल है। सूची में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 89 हजार 902 है। इसमें 10 लाख 62 हजार 410 पुरुष व 9 लाख 26 हजार 945 महिलाएं और 547 तृतीय लिंग के युवा हैं।
(52 Lakh New Voters added in UP)