Thursday, March 23, 2023
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने कहा, कामन सिविल कोड का विरोध करेगी सपा

अखिलेश यादव ने कहा, कामन सिविल कोड का विरोध करेगी सपा

प्रमुख विपक्षी दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा की सरकार पर हमलावर हैं। वह लगातार भाजपा को घेरते रहते हैं। बुधवार वह एक निजी कार्यक्रम शामिल होने मैनपुरी आए थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कामन सिविल कोड को लागू करती है तब समाजवादी पार्टी इसका भरपूर विरोध करेगी।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मैनपुरी:

प्रमुख विपक्षी दल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भाजपा की सरकार पर हमलावर हैं। वह लगातार भाजपा को घेरते रहते हैं। बुधवार वह एक निजी कार्यक्रम शामिल होने मैनपुरी आए थे। यहां उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कामन सिविल कोड को लागू करती है तब समाजवादी पार्टी इसका भरपूर विरोध करेगी।

जाति और धर्म देख कर चल रहा है बुलडोजर

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार का बुलडोजर जाति-धर्म देखकर चल रहा है। जब गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी दुकानें हटवाई थीं तो मुआवजा लिया था। गरीबों को क्यों नहीं मिल रहा।

भाजपा शिवपाल को अपनी पार्टी में शामिल करें

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की भाजपा से बढ़ रहीं नजदीकियों पर अखिलेश यादव ने मीडिया से सााफ तौर पर कहा कि भाजपा को चाहिए तक वह जल्द शिवपाल सिंह को अपनी पार्टी में शामिल कर लें। भाजपा इसमें देरी क्यों कर रही है।

 

यह भी पढ़ेंः यूपी में मंदिर हो या मस्जिद, धीमी हुई लाउडस्पीकर की आवाज

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular