इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Akhilesh Yadav said in the rally यूपी विधानसभा चुनाव की वैतरणी अखिलेश यादव पार करने के लिए छोटे दलों का सहारा ले रहे हैं। छोटी पार्टियों से लगातार गठबंधन कर रहे हैं। इसके चलते वीरवार लखनऊ में अखिलेश यादव जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के मंच पर थे। पार्टी के लखनऊ में रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर आयोजित जनक्रांति महारैली में अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की जनक्रांति महारैली Akhilesh Yadav said in the rally
लखनऊ में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की जनक्रांति महारैली में अखिलेश यादव ने सहयोगी दल के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास किया। यहां के रमा बाई अम्बेडकर मैदान जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की रैली में अखिलेश यादव ने भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ नारे के साथ हुंकार भरी। इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पिछड़ी जातियों को एकजुटता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया तो निश्चित है।
सीएम योगी को अखिलेश ने लिया निशाने पर Akhilesh Yadav said in the rally
अखिलेश यादव के निशाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कोई खुशहाली नहीं ला सकते, वह तो अभी अपने किए हुए शिलान्यास का उद्घाटन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के नेताओं व कार्यकतार्ओं में बहुत उत्साह है। इसे देखकर तो लगता है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया निश्चित है।
भाजपा से हर वर्ग तथा समाज के लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे पहले भी कई सरकार थीं, लेकिन जनता को इतनी परेशानी किसी सरकार ने नहीं दी है। भाजपा ने जनता को बहुत परेशान किया है। भाजपा ने तो चौहान समाज को धोखा दिया है। जनवादी जनक्रांति महारैली का आयोजन जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के मुखिया डॉ. संजय सिंह चौहान ने किया। पार्टी चौहान (लोनिया) समाज का नेतृत्व करती है। पूर्वांचल के कई जिलों में इस समाज का प्रभाव है।
हम कई पार्टियों को साथ लेकर आए हैंं Akhilesh Yadav said in the rally
अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग ओम प्रकाश राजभर को साथ में लेकर आए हैं। इनके साथ ही महान दल भी हमारे साथ है। कृष्णा पटेल जी के बाद अब जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के चौहान जी भी हमारे साथ हैं। अब आप लोग ही बताओ की इतने रंगों वाले गठबंधन को कौन हरा सकता है। हमने तो सभी रंगों को समेटकर गुलदस्ता बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक गन्ने का बकाया नहीं दे पाई है। इसी बीच बिजली का बिल भी करंट दे रहा है।
karnal Airport जेवर एयरपोर्ट के बाद करनाल में भी बढ़ी उम्मीदें