Friday, March 31, 2023
HomeBreaking NewsAligarh: एबीवीपी ने शुल्क वसूली और समस्याओं को लेकर डीएस कॉलेज व...

Aligarh: एबीवीपी ने शुल्क वसूली और समस्याओं को लेकर डीएस कॉलेज व वार्ष्णेय कॉलेज के प्राचार्य का फूंका पुतला

- Advertisement -

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से वसूले जा रहे अधिक शुल्क और अन्य समस्याओं को लेकर धर्म समाज महाविद्यालय और वार्ष्णेय कॉलेज के प्राचार्य का धर्म समाज कॉलेज के गेट पर छात्रों द्वारा प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

कॉलेज में मनमाने तरीके से वसूला जा रहा है शुल्क-आंदोलनकारी छात्र

वार्ष्णेय कॉलेज और डीएस कॉलेज के प्राचार्य का पुतला दहन किए जाने के दौरान छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में मनमाने तरीके से बीच सत्र में छात्रों से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। इसके साथ ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कैंपस में हो रही समस्याओं की शिकायतों को प्राचार्य के द्वारा निस्तारण नहीं किए जाने का भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा आरोप लगाया गया है।

कॉलेज प्रशासन पर अधिक शुल्क वसूलने का है आरोप

जानकारी के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ थाना गांधी पार्क क्षेत्र के में स्थित धर्म समाज महाविद्यालय गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रों को कैंपस में हो रही समस्याओं का समाधान नहीं होने और छात्र-छात्राओं से डीएस कॉलेज और वार्ष्णेय कॉलेज प्रशासन द्वारा अधिक शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों द्वारा प्रदर्शन करते हुए धर्म समाज महाविद्यालय और श्री वार्ष्णेय कॉलेज के प्राचार्य का पुतला भी दहन किया गया है।

3 दिन पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन, नहीं मानी गई बात

वहीं आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अलीगढ़ के द्वारा 3 दिन पहले बीच सत्र में छात्रों से वसूले जा रहे अधिक शुल्क को लेकर काउंटर बंद कराते हुए प्रदर्शन किया गया था। अधिक शुल्क वसूली को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान छात्रों द्वारा चेतावनी दी गई थी।

Strike of Electricity Workers: बिजलीकर्मियों की हड़ताल को देखते हुए इटावा के DM-SSP ने विद्युत भंडारण और उप केंद्रों का किया निरीक्षण

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular