Thursday, June 1, 2023
HomeKaam Ki BaatAmit Shah to Attend Nishad Party Rally : निषाद पार्टी की रैली...

Amit Shah to Attend Nishad Party Rally : निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे अमित शाह, बिरादरी के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Amit Shah to Attend Nishad Party Rally : बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी की 17 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सरकार बनाओ, अधिकार पाओ सयुंक्त विशाल महारैली होने जा रही है। महारैली में बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रैली की अध्यक्षता निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद करेंगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी संजय निषाद ने रैली के बाबत बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 17 दिसंबर को निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे।

जोरों पर चल रही है रैली की तैयारियां (Amit Shah to Attend Nishad Party Rally)

संजय कुमार निषाद ने कहा कि, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस रैली की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सफल रैली के अवसर पर हम अपने समाज के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं। निषाद पार्टी के नेताओं की मानें तो 17 दिसंबर को देश के गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य बीजेपी पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी घोषणा हो सकती है। यह घोषणा मछुआ आरक्षण व समाज की आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक आरक्षण की सौगात मिल सकती है।

(Amit Shah to Attend Nishad Party Rally)

Read More: PM Narendra Modi Watched Ganga Aarti: बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने देखी मां गंगा की आरती, काशी में मनाया जा रहा दीपोत्सव

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular