इंडिया न्यूज, वाराणसी :
At present the AQI in Varanasi is 104 Points : मार्च की दुपहरी अब तपने लगी है। तेज धूप से पूरे दिन लोगों के माथे से पसीने छूट रहे हैं। अब आलम यह है कि सुबह की धूप भी आंच की तरह लग रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो आज सुबह वाराणसी का औसत तापमान 22°C रहा। मगर, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती रही। शुक्रवार की बात करें तो वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 4°C और न्यूनतम से 5°C कम रहा था। यानी कल का अधिकतम तापमान 39.4°C और न्यूनतम तापमान 23°C पर रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब दिन के साथ रातें भी गर्मी से बेहाल कर रही हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि बारिश की कोई उम्मीद इधर-बीच नहीं है। हां, सुबह और शाम की पश्चिमी हवा चलने से गर्मी बढ़ेगी। (At present the AQI in Varanasi is 104 Points)
ह्यूमिडिटी 71% तक रिकॉर्ड किया गया (At present the AQI in Varanasi is 104 Points)
वाराणसी में इस समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 104 अंक पर है। आज शहर का सबसे प्रदूषित इलाका भेलूपुर मलदहिया रहा। यहां का AQI 114 अंक तक दर्ज किया गया। इसके बाद मलदहिया में 109 अंक, अर्दली बाजार में 105 अंक और में 88 अंक तक का लेवल गया। आज सुबह 7-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं ह्यूमिडिटी 71% तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गर्मी से अभी कई दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम की भविष्यवाणी बताती है कि अब पारा तेजी से बढ़ेगा। तापमान मार्च के बाद ही 42°C पार हो सकता है।
(At present the AQI in Varanasi is 104 Points)
Read More : Burnt after Murder of Couple in Mathura : बंद फ्लैट में मिले दंपति के जले शव
Also Read : Woman Killed while Sleeping in Kaushambi : महिला की गला रेतकर हत्या