इंडिया न्यूज, अयोध्या:
Ayodhya DM Residence एक तरफ यूपी विधान सभा के लिए मतदान का दौर चल रहा है। दूसरी तरफ अयोध्या के डीएम के अस्थाई आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया गया है।रंग पहले भगवा था जिसे बदल कर हरा कर दिया गया है। चुनाव के बीच में इस तरह के बदलाव ने समाज में चर्चा को जन्म दे दिया है। तमाम लोग अपने तरीके से इस संबंध में बात करने लगे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऐन चुनाव के बीच में रंग बदलना कितना जायज है।
Ayodhya DM Residence इस बीच डीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में उनका आवास है। बोर्ड बदलने का आदेश उन्होंने नहीं दिया है। पूछने पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने बताया कि विभाग का रंग हरा है। इसीलिए बोर्ड का रंग हरा कराया गया है। विवाद उठा तो पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
पीडब्लूडी के अंडर में है डाक बंगला Ayodhya DM Residence
यह डाक बंगला पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधीन है। इस संबंध में एक भी इंजीनियर व कर्मचारी बोलने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी आवास के नवीनीकरण के चलते पिछले वर्ष 21 जून को तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा डाक बंगले में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले उनके रहने लायक विभाग ने उसे तैयार कराया। उसी नवीनीकरण के क्रम में डाक बंगले के बोर्ड का रंग भगवा कर आवास जिलाधिकारी, अयोध्या कराया गया।
Connect With Us: Twitter Facebook