Tuesday, March 21, 2023
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya: राम मंदिर गर्भ गृह की तस्वीर आई सामने, लोगों ने कहा...

Ayodhya: राम मंदिर गर्भ गृह की तस्वीर आई सामने, लोगों ने कहा जय श्रीराम

- Advertisement -

Ayodhya: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से चल रहा है। भक्तों को बस इंतजार है तो रामलला की मूर्ति लगने का। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने बताया कि कब होंगे रामलला के दर्शन। स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में भगवान रामलला की मूर्ति को उनके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।इस बीच अयोध्या में चल रहे राम मंदिर के निर्माण की गर्भगृह की पहली तस्वीर सामने आई है। ये फोटो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग बढ़ चढ़कर शेयर कर रहे हैं।

मंदिर में उपयोग होने वाले ईंटों पर लिखा है जय श्रीराम

राम मंदिर निर्माण की प्रगति की तस्वीरें रोज देखने को मिल रही हैं। राम मंदिर परिसर में जिन ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है उन पर श्रीराम 2023 लिखा है। इसकी भी तस्वीर सोशल मीडिया पर डमकर वायरल हो रही है। लोगों को लंबे समय से इस क्षण का इंतजार था कि कब श्रीराम लला के मंदिर का दीदार कर पाएंगे। अब जैसे जैसे मंदिर निर्माण का काम पूरा होता जा रहा है वैसे वैसे नई तस्वीर सामने आ रही है। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से यह अलौकिक तस्वीर ट्वीट की गई। कई दिन से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Also Read: PPS Transfer: प्रदेश में चली तबादला एक्सप्रेस, 29 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular