Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशBabita attack on Priyanka : बबीता फोगाट का प्रियंका पर वार, साधा...

Babita attack on Priyanka : बबीता फोगाट का प्रियंका पर वार, साधा जोरदार निशाना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, आगरा।

Babita attack on Priyanka : अंतरराष्ट्रीय पहलवान और दंगल फिल्म से घर-घर में चर्चित हुई बबीता फोगाट ने ताजनगरी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि वह लड़की हैं और लड़ सकती हैं। यह बात सुनकर हंसी आती है। फोगाट ने कहा कि भाजपा राज में रामराज है। सपा की सरकार में गुंडों का राज था। उन्होंने युवोत्थान पर कहा कि युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। युवा देश का भविष्य हैं। डा. आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी आए।

यूपी में स्वाभिमान का नया अभियान (Babita attack on Priyanka)

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में चार साल में नया स्वरूप, विकास की नई रूपरेखा और स्वाभिमान का नया अभियान शुरू हुआ है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें विकास की राजनीति कर रही हैं। देश का युवा राजनीति के पुराने घिसे हुए फार्मूले जिसमें जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद था, उसे पीछे छोड़कर राष्ट्रवाद और विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। कृषि कानूनों का रद्द करने के बाद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए समिति गठित की है। समिति फसलों के विविधीकरण, जैविक खेती पर चिंतन करेगी।

(Babita attack on Priyanka)

Also Read : SP Government will be Formed in UP : बोले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, यूपी में बनेगी सपा की सरकार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular