Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी ने Babita Phogat समेत 6 को बनाया क्षेत्रीय पदाधिकारी

भारतीय जनता पार्टी ने Babita Phogat समेत 6 को बनाया क्षेत्रीय पदाधिकारी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Babita Phogat: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत दर्ज करने के लिए सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकीं हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साधने में जुटी है और युवाओं पर खासा फोकस कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चुनाव के लिए युवा मोर्चा के 6 क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें पहलवान बबीता फोगाट का भी नाम शामिल है।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और दार्जिलिंग के सांसद राजु बिस्त ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह भी मौजूद थे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा ने 25 लाख नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करवाया है।

10 दिसंबर से होगा युवा सम्मलेन का आयोजन Babita Phogat 

पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने का लक्ष्य रखा था। प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 20 लाख 15 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाए जाने थे, लेकिन पार्टी ने अपने लक्ष्य से अधिक करीब 25 लाख मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करवाया है। भाजपा 10 दिसंबर से प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर 403 युवा सम्मेलन करेगी जिसका आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा।

Read More: Seven Lakh Cash and Jewelery Loot : दिनदहाड़े सर्राफा कर्मचारी को मारी गोली, सात लाख नकदी व जेवरात लुटे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular