इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Bhanu Pratap Allegation किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) भानु प्रताप सिंह ने एक बार फिर से आरोप जड़ दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की फंडिंग से यह आंदोलन चल रहा है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि जब तीनों केंद्रीय कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं तो फिर भी यह बार्डर खाली नहीं कर रहे हैं। इसका क्या कारण है।
बार्डर पर डटे आंदोलनकारियों पर उठने लगे सवाल Bhanu Pratap Allegation
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों निरस्त करने के बाद भी किसान आंदोलन जारी रहने पर सवाल उठने लगे हैं। इसमें भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत विरोधियों के निशाने पर हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि राकेश टिकैत फंडिंग के ऊपर काम करते हैं। भानु प्रताप सिंह ने फिर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की फंडिंग से ये आंदोलन चल रहा है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा है कि जब कानून तीनों केंद्रीय कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं तो फिर भी ये बार्डर खाली नहीं कर रहे हैं। तो ये ऐसे नहीं बलपूर्वक हटेंगे।
Also Read: Disturbances Can Spread In PM visit: पीएम के दौरे में फैला सकते हैं गड़बड़ी, 12 के घर नोटिस चस्पा