Thursday, March 23, 2023
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, घर में फंदे से लटका...

भाजपा नेत्री की संदिग्ध हालत में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बांदा।

भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इंद्रा नगर स्थित आवास में उन्होंने साड़ी से फांसी लगाई। बता दें कि वो जिले के जसपुरा क्षेत्र के वार्ड 12 से भाजपा की जिला पंचायत सदस्य थीं। घटना के बाद से उनके पति दीपक सिंह गौर घर से नदारद हैं। उनका फोन भी बंद है। वो भी भाजपा नेता हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

घर पर भारी पुलिस बल तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बता दें कि 35 वर्षीय श्वेता सिंह गौर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। उन्होंने समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि श्वेता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पति के साथ चल रहा था विवाद

उनके और पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के बीच समझौते की बात चल रही थी। आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, उससे अक्रोशित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मामला दर्ज करके शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है। वैसे जांचोंपरांत ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः रथयात्रा के दौरान करंट से बड़ा हादसा, बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular