इंडिया न्यूज, लखनऊ:
BJP Member Attempted Self Immolation: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कब्रिस्तान की जमीन के विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्रजक्षेत्र सदस्य जुवेर हसन अल्वी ने रविवार को डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन वह खुद को आग लगा पाते, इससे पहले वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उनसे माचिस छीन ली। भाजपा नेता कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर कब्जा बताते हुए विरोध कर रहे हैं।
कब्जे का विरोध कर रहे थे भाजपा नेता BJP Member Attempted Self Immolation
मैनपुरी में सब्जी मंडी के सामने मौजूद एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। कुसमरा निवासी सहदेव सिंह इस जगह को अपना बताते हैं, और जुवेर हसन अल्वी इसे कब्रिस्तान की जमीन बताते हैं। इस समय यह विवादित जमीन किराए पर है। किराएदार रविवार दोपहर को इस जमीन पर टट्टर लगा रहा था। इसकी जानकारी जुवेर के पास पहुंची जिसके बाद वह वहां डीजल लेकर पहुंच गए और कब्जे का विरोध किया। इसी विरोध के बीच नेता ने अपने ऊपर डीजल डाल लिया और खुद को आग लगाने की धमकी देने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जुवेर को हिरासत में ले लिया।