Wednesday, May 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशBJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh : कहा एक लाख वोट...

BJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh : कहा एक लाख वोट से नहीं हराया तो ले लूंगा संयास

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

BJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दी और कहा कि वह बलिया से चुनाव लड़े। अगर एक लाख वोट से न हराया तो राजनीत से संयास ले लेंगे।

राकेश टिकैट की आलोचना की BJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh

इस दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत की भी आलोचना की और उन्हें “अनुभवी राजनेता” कहा। उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें विपक्षी दलों का संरक्षण प्राप्त है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “अगर मैं अखिलेश यादव को एक लाख से अधिक मतों से नहीं हराता, तो मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा।”

भारतीय किसान संघ के नेता राजनीति कर रहे हैं BJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh

राकेश टिकैत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राजनीति कर रहे हैं क्योंकि उन्हें “फंड” मिला है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ”वह सपा और कांग्रेस के इशारे पर किसान आंदोलन का आयोजन कर रहे हैं।” सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद आंदोलन को जारी रखने के तर्क पर सवाल उठाया। कहा, “लोगों की भावनाओं का सम्मान” करते हुए संसद ने मंगलवार को तीनों कानूनों को निरस्त करने को मंजूरी दे दी है।

अखिलेश और टिकैत ईमानदार नहीं हैं BJP MLA Surendra Singh challenges To Akhilesh

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश और टिकैत ईमानदार नहीं हैं। वे मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खड़े नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने दुनिया को अपना परिवार माना है, जबकि अखिलेश के लिए उनका परिवार ही दुनिया है।

Read More: Deputy CM Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को दिया नया नारा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular