Tuesday, March 21, 2023
Homeउत्तर प्रदेशBJP: निकाय चुनाव के लिए तैयार है भाजपा, न्यायालय का फैसला होगा मान्य 

BJP: निकाय चुनाव के लिए तैयार है भाजपा, न्यायालय का फैसला होगा मान्य 

- Advertisement -

BJP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की टल रही तारीख को लेकर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात की। साथ ही उन्होंने सपा समेत विपक्षी दलों निशाना भी साधा। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यह सारे बयान अपने दिल्ली दौरे के दौरान दिया।

निकाय चुनाव के लिए तैयार है भाजपा 
भाजपा के यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की टलती तारीख को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। भाजपा निकाय चुनाव के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को न्यायालय पर पूरा भरोसा है और न्यायालय का फैसला मान्य होगा।

मुस्लिम कैंडिडेट को भी मिलेगा मौका 
चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस पर मंथन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिम समेत अन्य समाज के प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारेगी। वहीं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को लेकर शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगी।

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular