इंडिया न्यूज, लखनऊ।
BJP’s UP President Swatantra Dev Singh Said : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार का शासन मुगल आक्रांता गौरी और गजनी के शासन जैसा था। प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव मौसमी बीमारी के कारण सीजनल हिंदू बन गए हैं। सपा सरकार ने धार्मिक अस्मिता से खिलवाड़ का कोई अवसर नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा कि रामलला व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पापों के लिए अखिलेश यादव को देश व प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
अब हर्षोल्लास से हो रहे धार्मिक आयोजन (BJP’s UP President Swatantra Dev Singh Said)
सपा सरकार में तुष्टीकरण की नीति के चलते त्योहार मनाना मुश्किल होता था। जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार में अयोध्या में दीपोत्सव, काशी में देव दीपावली, बरसाने की होली और कृष्ण जन्मोत्सव जैसे आयोजन पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था जबकि योगी सरकार में कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए जाते हैं।
(BJP’s UP President Swatantra Dev Singh Said)