Thursday, June 8, 2023
Homeउत्तर प्रदेशBSP MP Satish Mishra Targeted SP And BJP : बसपा के सांसद...

BSP MP Satish Mishra Targeted SP And BJP : बसपा के सांसद सतीश मिश्रा सपा और भाजपा पर साधा निशाना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, हाथरस :

BSP MP Satish Mishra Targeted SP And BJP बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कानून व्यवस्था का मसला हो या फिर रोजगार देने का, दोनों की सरकारों से बेहतर बसपा की सरकार का कार्यकाल रहा है।

उन्होंने हाथरस के बूलगढ़ी कांड की याद दिलाते हुए जहां अनुसूचित जाति के समाज की दुखती रग पर हाथ रखा तो वहीं अलीगढ़ में जेल में बंद शराब माफिया ऋषि शर्मा की पत्नी रेनू शर्मा की मौत और बिकरू कांड में एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की जेल में बंद पत्नी खुशी दुबे का मामला उठाकर ब्राह्मण समाज पर डोरे डालने की कोशिश की। उन्होंने आधे घंटे के संबोधन में कांग्रेस और रालोद से दूरी बनाए रखी। इस बीच उन्होंने हाथरस सुरक्षित सीट से विजयगढ़ के चेयरमैन संजीव काका को पार्टी का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

यूपी में महिलाओं का हो रहा है उत्पीड़न BSP MP Satish Mishra Targeted SP And BJP

वह यहां आगरा बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को बसपा की मंडल स्तरीय जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेताओं की ओर से मथुरा का मुद्दा उठाने पर कहा कि चुनाव से पहले मथुरा की याद क्यों नहीं आई। भाजपा वाले राम का नाम लेते हैं। वे साथ में माता सीता का नाम क्यों नहीं लेते हैं।

इससे उनकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। भाजपा से सतर्क रहते हुए सबसे बड़ी अधर्मी बताया। प्रदेश महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना पर कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला से दुराचार होता है। महिलाओं उत्पीड़न में हाथरस के बूलगढ़ी कांड को बड़ा धब्बा के साथ रेनू शर्मा की मौत को एक सैंपल बताया।

Read More: भारतीय जनता पार्टी ने Babita Phogat समेत 6 को बनाया क्षेत्रीय पदाधिकारी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular