Thursday, March 23, 2023
Homeराष्ट्रीय300 साल पुराने शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, जानें क्यों शुरू हुई...

300 साल पुराने शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, जानें क्यों शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस में सियासत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अलवर।

राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़े जाने पर सियासत गरमा गई है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार पर विपक्षी भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना, यही कांग्रेस का सेक्युलरिजम है।

राजगढ़ मंदिर पर चला बुलडोजर

अलवर के राजगढ़ में मंदिर पर बुलडोजर चलाया गया है। जिससे 300 साल पुराने शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं। मंदिर तोड़े जाने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। भाजपा राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने पूछा है कि क्या यही कांग्रेस का सेक्युलरिज्म है।

ये भी पढ़ेंः मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर, बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी Top Lashkar Commander killed in Encounter

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular