इंडिया न्यूज, चंदौली :
चंदौली जीआरपी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बड़ी सफलता मिली है। इसमें पुलिस ने 95 लाख का सोना समेत एक तस्कर को दबोचा है।
चेकिंग अभियान में पकड़ा सोना तस्कर
डीडीयू जीआरपी प्रभारी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआपी ने शक के आधार पर एक यात्री की गहनता से तलाशी ली। जीआरपी ने उसके पास से 95 लाख का सोना बरामद किया। जीआरपी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी है। इससे सरगना को पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़ेंः Rampur Breaking News गोवंश तस्करों की पुलिस से मुठभेड़