इंडिया न्यूज, गोरखपुर:
Chief Minister Yogi in Gorakhpur सीएम योगी शुक्रवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। माडल के जरिए उन्हें आयुष विश्वविद्यालय का मानचित्र बनाने वाली कंपनी स्काईलाइन के कंसल्टेंट विजय सिन्हा ने विश्वविद्यालय के बारे में पूरी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा इसका गुम्बद ठीक नहीं है, तुम लोग नकल करते हो। इसे ठीक कराओ। इसके बाद मिट्टी भराई कार्य पर असन्तोष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक मिट्टी भराई का कार्य हो जाना चाहिए था क्योंकि 15 जून के बाद बारिश शुरू हो जाती है। चारों तरफ पानी भर जाएगा।
निर्माण में गति नजर नहीं आती है तो करो कार्रवाई Chief Minister Yogi in Gorakhpur
सीएम को प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने बताया कि अधिकतम दो माह में मिट्टी भराई का काम पूरा कर दिया जाएगा। स्ट्रक्चर का काम अगस्त 23 तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने श्रमिक लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने जब संख्या 95 बताई तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा इतने कम श्रमिकों में काम जल्दी कैसे हो पाएगा। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम को हिदायत दी कि वे जांच करें और यदि दो माह में मिट्टी भराई का काम पूरा नहीं होता है तथा कंस्ट्रक्शन की गति नजर नहीं आती है तो सख्त कार्रवाई करें।