Wednesday, May 31, 2023
HomeKaam Ki BaatCM Yogi Listened to People : सीएम योगी ने सुनी लोगों की...

CM Yogi Listened to People : सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, सीडीएस रावत को दी गई श्रद्धांजलि

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

CM Yogi Listened to People : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के दौरान सैकड़ों फरियादियों से मिले। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियोदियों की समस्याएं सुनी और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में भोर से ही लोगों की भीड़ लगी रही। (CM Yogi Listened to People)

इस दौरान भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े मामले अधिक आए। किसी ने समय से कार्रवाई नहीं होने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया तो किसी ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर सीएम ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

दर्शन-पूजन के बाद गोशाला भ्रमण (CM Yogi Listened to People)

गुरुवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के बाद गोशाला गए। गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाया। वहां से निकले तो हिंदू सेवाश्रम पहुंचे, जहां जनता दरबार लगा था। कुर्सियों पर बैठे फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे। (CM Yogi Listened to People)

सीएम ने एक-एक से मुलाकात कर सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सैनिकों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गोरखपुर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो मिनट का मौन रखा।

(CM Yogi Listened to People)

Also Read : Police Gears up to Stop Cyber Crime : साइबर अपराध रोकने को पुलिस ने कसी कमर, हर थाने में स्थापित होगी हेल्प डेस्क

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular