इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Commercial Cylinder Price Hiked विधानसभा चुनाव के दौर में सरकार आम लोगों पर महंगाई का बोझ डालना नहीं चाहती है। इसके बावजूद सोमवार देर रात तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में बढोत्तरी कर दी है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाएंगे। वृद्धि के साथ व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2209.50 हो गई है। इसका पहले इसका रेट 2105.50 था। घरेलू गैस सिलेंडर पहले की तरह 937 में ही मिलेगा। प्रत्येक माह की आखिरी तारीख को एलपीजी के दामों में परिवर्तन किया जाता है। पिछले जनवरी से घरेलू सिलेंडर के दामों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।
महिलाओं का कहना है कि दाम घटना चाहिए Commercial Cylinder Price Hiked
लखनऊ की महिलाओं की मांग है कि घरेलू सिलेंडर के दाम घटने चाहिए। दाल, सब्जी सहित सभी चीजों पर महंगाई छाई हुई है, जिससे रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। सरकार रसोई गैस के दाम घटाकर उसको स्थिर कर दे। हर महीने होने वाली वृद्धि से इसे दूर रखा जाए। शहर के एक व्यापारी कहते हैं कि कोरोना संक्रमण काल में व्यापार ठप्प हो गए थे। जैसे-तैसे धीरे-धीरे उबरने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडर के दाम निरंतर बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे हमारी मुश्किलें बढ़ रही हैं।
Also Read : Case of Misdemeanor on Acharya in Mirzapur : मालिश करने के बहाने बुलाकर छात्र से दरिंदगी