इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Company accused of cheating in Lucknow निवेश पर मोटा मुनाफा देकर हजारों करोड़ रुपये हड़पने वाली कंपनी अनी बुलियन कंपनी के मालिकों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ में कई स्थानों पर कंपनी के एमडी समेत कई आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया गया। बुधवार व बृहस्पतिवार को अयोध्या पुलिस ने कुमारगंज कस्बे व आसपास स्थित इन जालसाजों की संपत्तियों को कुर्क की थी। कंपनी के एमडी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है।
150 से अधिक केस हैं दर्ज Company accused of cheating in Lucknow
पुलिस ने अब तक अनी बुलियन के एमडी समेत उनके सहयोगियों की करीब 25.40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपियों पर अयोध्या और लखनऊ में 150 से अधिक केस दर्ज हैं। अयोध्या पुलिस ने लखनऊ में अनी बुलियन के एमडी अजीत कुमार गुप्ता के खातों में जमा 11.21 लाख रुपये, 15 लाख की गाड़ी, 20.40 करोड़ का मकान, फ्लैट को जब्त किया है।
आरोपी अजीत के पास लखनऊ के शक्ति रेजीडेंसी चिनहट में 55 लाख का फ्लैट, विराटखंड गोमतीनगर में 1.20 करोड़ का बंगला, सरोजनीनगर में 25 लाख की भूमि, विजयखंड गोमतीनगर में 65.65 लाख के तीन फ्लैट, कमला नेहरू मार्ग चौक में 6 करोड़ की व्यावसायिक संपत्ति, सरायमाली खां में दो करोड़ की जमीन, आरकेपुरम चिनहट में 2.50 करोड़ का आवासीय फ्लैट है।