Thursday, March 23, 2023
Homeउत्तर प्रदेशअपने आवास में सिपाही ने लगा लिया फंदा

अपने आवास में सिपाही ने लगा लिया फंदा

थाना कोतवाली देहात परिसर में बने पुलिस आवास में शुक्रवार की सुबह सिपाही फंदे से झूलता मिला। सुबह के समय ड्यूटी से लौटे सिपाही के साथियों ने कमरे में पहुंचने पर सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, एटा:

Constable hangs himself थाना कोतवाली देहात परिसर में बने पुलिस आवास में शुक्रवार की सुबह सिपाही फंदे से झूलता मिला। सुबह के समय ड्यूटी से लौटे सिपाही के साथियों ने कमरे में पहुंचने पर सबसे पहले शव को देखा। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

26 साल का संदीप 2021 बैच का सिपाही था

हापुड़ के इंद्रगढ़ी निवासी 26 वर्षीय संदीप 2021 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती छह जनवरी को एटा के थाना कोतवाली देहात में हुई थी। थाना परिसर में बने एक कमरे में दो अन्य सिपाहियों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को दोनों साथी रात को ड्यूटी पर गए थे, संदीप नहीं गया।

देर रात के बाद किसी समय लगाया फंदा

संदीप के साथ वाले दोनों सिपाही शुक्रवार की सुबह ड्यूटी से लौटकर आए और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। फोन पर कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर एक सिपाही ने रसोई में बने रोशनदान से कमरे में झांका तो संदीप रस्सी और अंगोछे के फंदे से लटका दिखा। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा और सीओ सिटी कालू सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। सिपाही ने फंदा क्यो लगाया इस की बारे में ठोस वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः हरपाल सैनी ने छोड़ा अखिलेश का साथ, सपा-बसपा को लेकर कही बड़ी बात

ये भी पढ़ेंः मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर, बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी Top Lashkar Commander killed in Encounter

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular