इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Corona Update 26 March 2022: देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज इस संख्या में फिर से कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,660 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में आज उछाल आया है।
इतने लोगों ने गंवाई जान (Corona Update 26 March 2022)
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4100 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये आंकड़ा इसलिए ज्यादा हैं क्योंकि कई राज्यों ने कई दिनों से आंकड़े पूरे तरीके से जारी नहीं किए थे जो अब इसमें शामिल किए गए हैं। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,20,855 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
देश में कुल इतने एक्टिव केस (Corona Update 26 March 2022)
शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,685 नए मामले सामने आए थे जबकि गुरुवार को 1,938 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 16,741 एक्टिव केस ही रह गए हैं।
(Corona Update 26 March 2022)
Also Read : Covid-19 Update 23 March 2022 एक दिन में कोविड-19 के 1,778 नए केस सामने आए