इंडिया न्यूज, गोरखपुर:
Crime In UP Gorakhpur जहरीला पदार्थ निगलने से शनिवार को सहजनवां थाना क्षेत्र के बनौली गांव के आदर्श त्रिपाठी (18) की मौत हो गई। परिवार में विवाद होने के बाद शुक्रवार को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
उपचार के दौरान हुई मौत Crime In UP Gorakhpur
आदर्श घघसरा बाजार में एक दुकान पर काम करता था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर परिजनों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने शुक्रवार की रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।