इंडिया न्यूज, प्रयागराज:
Deputy Chief Minister Keshav Maurya यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने लुंगी और जालीदार टोपीवालों से निजात दिलाई है। प्रदेश को अपराधियों के आतंक से मुक्त कराया है। अब किसी के जमीन पर कब्जा नहीं होता, अपहरण नहीं होता है। आपके घरों पर चढ़कर कोई धमका नहीं सकता। इस बात को आम जनता को याद रखना होगा। इस बात को याद रखते हुए ही विधान सभा चुनाव 2022 में मतदान करें।
माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर Deputy Chief Minister Keshav Maurya
डिप्टी सीएम केशव भाजपा के मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में शुक्रवार को बोल रहे थे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव कह रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो बुलडोजर वापस हो जाएंगे। यानी क्या होने वाला है, आप आकलन कर लें।
क्या भाजपा ने किसी किसान, आम आदमी या व्यापारी के निर्माण पर बुलडोजर चलाया, नहीं। भाजपा का बुलडोजर चला तो माफिया के अवैध निर्माण पर। खाली कराई गई जमीनों पर अब घर बनेंगे और गरीबों को मिलेंगे।

दिग्गज नेता का एक मंच पर आना चर्चा में रहा Deputy Chief Minister Keshav Maurya
एक मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्त नंदी का आना भी राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय रहा। इसे आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भी देखा जा रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सम्मेलन में प्रयागराज मंडल के प्रत्येक बाजार के व्यापारियों को बुलाया गया था। इसमें महानगर, गंगापार, यमुनापार, प्रतापगढ़, फतेहपुर के साथ कौशांबी के भी व्यापारी शामिल हुए।
सारस्वत पैलेस परिसर में हुआ सम्मेलन Deputy Chief Minister Keshav Maurya
सम्मेलन पुलिस लाइन के सामने सारस्वत पैलेस परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थे। अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी, राज्यमंत्री एवं व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल रहे।