Saturday, April 1, 2023
HomeमनोरंजनEntertainment : अक्षरा सिंह का गाना "टिंकिया" रिलीज, कुछ ही घंटो मे...

Entertainment : अक्षरा सिंह का गाना “टिंकिया” रिलीज, कुछ ही घंटो मे मिले शानदार व्यू

गाना टिंकिया को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने के वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस सफलता से एक्ट्रेस समेत सांग मेकर्स गदगद हैं।

- Advertisement -

Entertainment: अक्षरा सिंह ( Akshra Singh ) भोजपुरी इंडस्ट्री ( Bhojpuri Industry ) की जानी मानी अदाकारा हैं। फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार तो करते ही हैं लेकिन उनके गानों का भी इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। ऐसे मे एक्ट्रेस का एक गाना आज रिलीज किया गया जो कुछ ही घंटों मे मिलियन में व्यू का आंकड़ा पार कर गया। गाने का नाम ‘टिंकिया’ ( Tinkiya ) है जिसे सारेगामा हम भोजपुरी ( SaReGama Hum Bhojpuri ) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने मे एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खूबसूरती की सारी हदों को पार करते नजर आ रही हैं। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। उन्होंने ही इस गाने मे अभिनय भी किया है।

गाने को मिल रहा लोगों का प्यार

गाना टिंकिया को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने के वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस सफलता से एक्ट्रेस समेत सांग मेकर्स गदगद हैं। इस गाने के वीडियो में अक्षरा शानदार मूव्स में डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने को किसी पार्क में शूट किया गया है। इस गाने मे अक्षरा सिंह और मनीषा रानी नजर आ रही है। दोनों ने इस गाने में शानदार डांस किया है। दोनो के डांस को देखकर लोग खुद को कई बार वीडियो को देखने से नहीं रोक पा रहें हैं। इस गाने का धमाकेदार म्यूजिक फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

गौरतलब है कि टिंकिया गाने में अक्षरा सिंह और मनीषा रानी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके रिलीज के लिए खास कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे गाने के मेकर्स के साथ साथ दोनो एक्ट्रेस भी मौजूद थीं। गाने के लिरिक्स संतोष पूरी ने लिखा है। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है वीडियो की एडिटिंग पी शुभम बाबू ने की है। इसका निर्देशन अलिषा सिंह ने किया है। गाने की बात करें तो इसे लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- Pathaan WorldWide Collection: देश-विदेश तक ‘पठान’ की फैली गूंज, छह दिन में 600 करोड़ का कलैक्शन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular