Thursday, June 8, 2023
Homeमनोरंजनपंजाब कांग्रेस में फिर घमासान

पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान

- Advertisement -

मंत्रियों का ग्रुप दिल्ली रवाना
सोनिया गांधी से आज शाम हो सकती है मुलाकात
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
पिछले काफी समय से प्रदेश कांग्रेस में चल रहे विरोध ने मंगलवार को एक बार फिर से प्रंचड रूप धारण कर लिया। यहां कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के सरकारी निवास पर पहुंचे अन्य कैबिनेट मंत्रियों चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया व विधायक प्रगट सिंह ने मिलकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान को मिलने का फैसला किया। कैबिनेट मंत्रियों का कहना था कि व मुख्यमंत्री के नेतृत्व से खुश नहीं हैं। उनकी समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत वो सीधे पार्टी सुप्रीमों सोनिया गांधी से करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजवा के निवास पर इनके अलावा भी काफी संख्या में कांग्रेस विधायक मौजूद थे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular