Four SP Candidates left the field in MLC Elections
इंडिया न्यूज, लखनऊ : Four SP Candidates left the field in MLC Elections स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी की 36 में से सात सीटों पर भाजपा ( BJP) का कब्जा हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को होगी। इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। बुधवार को समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके चलते मिजार्पुर, हरदोई और बदायूं की सीट पर भाजपा का कब्जा तय हो गया।
वहीं, गाजीपुर से भी सपा उम्मीदवार भोलानाथ शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया जिससे भाजपा उम्मीदवार की राह आसान हो गई। इसके अलावा अलीगढ़ में सपा उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव का पर्चा खारिज हो गया। इससे भाजपा उम्मीदवार ऋषिपाल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। साथ ही नामांकन पत्रों की जांच में एटा-मैनपुरी-मथुरा की दो सीटों और बुलंदशहर की एक सीट पर सपा के उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हो चुका है। यहां भी बीजेपी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
छह सीटों पर पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
बुधवार को विधान परिषद की 6 अन्य सीटों पर हुए नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें पांच उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर दिया गया। अब इन छह सीटों पर कुल 20 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। इसमें गोरखपुर-महाराजगंज और बलिया सीट पर सपा और भाजपा आमने सामने है। यानी इन दोनों सीटों पर दो-दो प्रत्याशी के नामांकन वैध पाए गए हैं। इसके अलावा गोंडा और बस्ती-सिद्घार्थनगर सीट के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। फैजाबाद सीट के लिए चार प्रत्याशी और देवरिया सीट के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 25 मार्च को नाम वापसी का अंतिम दिन है।
इनका निर्विरोध निर्वाचन तय Four SP Candidates left the field in MLC Elections
एटा-मैनपुरी-मथुरा-1 – आशीष यादव
एटा-मैनपुरी-मथुरा-1 – ओम प्रकाश सिंह
बुलंदशहर- नरेंद्र भाटी
अलीगढ़- ऋषिपाल
हरदोई- अशोक अग्रवाल
मिजार्पुर- श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह
बदायूं- वागीश पाठक
Connect With Us : Twitter Facebook