इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर:
Gang Rape Case in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ चार लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित दंपति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ( Gang Rape Case in Muzaffarnagar )
मायके से ससुराल लौट रही थी ( Gang Rape Case in Muzaffarnagar )
पीड़िता के मुताबिक, बीते मंगलवार की देर शाम वह अपने पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही थी। दोनों हाईवे पर भोपा बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनके पीछे से तीन-चार बाइक पर आए आठ युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपित युवकों के साथ साथ दो नाबालिग भी थे। इसके बाद युवक दोनों जबरन पकड़कर हाईवे किनारे स्थित एक बाग में ले गए।
सूचना पुलिस को भी नहीं दी ( Gang Rape Case in Muzaffarnagar )
जहां पर आरोपितों ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद चार आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाकी वहीं पर खड़े रहे। आरोपितों के जाने के बाद महिला ने पति के हाथ पैर खोले। दोनों किसी तरह दोनों घर पहुंचे। इस घटना से पीड़िता और उसका पति इतना डर गए कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी। लेकिन अगले दिन किसी तरह से उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस को उनके साथ घटित वारदात के बारे में अवगत कराया।
( Gang Rape Case in Muzaffarnagar )
Read More : Burnt after Murder of Couple in Mathura : बंद फ्लैट में मिले दंपति के जले शव
Also Read : Woman Killed while Sleeping in Kaushambi : महिला की गला रेतकर हत्या