इंडिया न्यूज, आगरा :
Girl Raped in Agra : आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया, जिससे पीड़ित गर्भवती हो गई। सात माह बाद मंगलवार की रात किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता का पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ( Girl Raped in Agra)
बताने पर जान से मारने की धमकी ( Girl Raped in Agra)
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( Girl Raped in Agra)
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
( Girl Raped in Agra)
यह भी पढ़ेंः Gyanwadi Masjid latest update श्रृंगार गौरी में नियमित पूजा पर दायर मुकदमे की अब 30 को सुनवाई
Connect With Us : Twitter | Facebook