Husband Run away, wife wept Bitterly
इंडिया न्यूज,हमीरपुर :
Husband Run away, wife wept Bitterly रोडवेज बस से पत्नी को दिल्ली ले जा रहा पति छोड़कर भाग गया। कई घंटे पति न आने पर पति बस स्टैंड पर रो-रोकर रोने लगी। महिला को रोता देख भीड़ लग गई। पुलिस ने पति से संपर्क साधा लेकिन बात नहीं हो सकी।
12 माह पहले हुई थी शादी
झारखंड (Jharkhand) के बोकारो जनपद की महिला ज्योति ने बताया कि उसका विवाह पांच अक्टूबर 2020 में बिहार प्रांत के नालन्दा जनपद के निवासी सुनील पांचाल पुत्र सुखनन्दन पांचाल के साथ हुआ था। उसका पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को वह अपने पति के साथ राठ होते हुए दिल्ली जा रही थी। तभी अचानक राठ के रोडवेज बस स्टैंड में उसका ससुर सुखनन्दन, देवर शीलू व उसका दोस्त वीरू आए। इसके बाद वह पति बिना कुछ बताए भाग गया। पति के भाग जाने के बाद स्वयं को असहज महसूस कर रही महिला जब रोने लगी तो लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया।
Read More : Karnataka Student killed in Ukraine Attack : नवीन ने दो दिन पहले पिता से की वीडियो कॉल
Also Read : Indian Student Killed Amid Russia Ukraine War : भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत, कर्नाटक के रहने वाले हैं नवीन
Connect With Us : Twitter Facebook