Thursday, June 1, 2023
Homeराष्ट्रीयIAF Mi 17 Military Helicopter Features: इंडियन एयरफोर्स का सबसे भरोसेमंद है...

IAF Mi 17 Military Helicopter Features: इंडियन एयरफोर्स का सबसे भरोसेमंद है एमआई 17वी 5, ग्राउंड पर टारगेट्स का करता है खात्मा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
IAF Mi 17 Military Helicopter Features: तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना का एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे का शिकार होने वाला हेलिकॉप्टर Mi-17V5 है। हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।

Mi-17V5 इंडियन एयरफोर्स का सबसे भरोसेमंद हेलिकॉप्टर माना जाता है। रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर का कहना है कि यह हेलिकॉप्टर इंडियन एयरफोर्स के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री तक करते हैं। ऐसे में इस हेलीकॉप्टर का क्रैश होना बहुत आश्चर्यजनक है। पहले भी हिल्स में यह हादसे का शिकार हो चुका है, लेकिन अभी क्यों क्रैश हुआ, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

IAF Mi 17 Military Helicopter Features

एडवांस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IAF Mi 17 Military Helicopter Features

Mi-17V5 रशियन मेड हेलिकॉप्टर है, जिसे पर्सनल, कार्गो और सेना के इक्विपमेंट्स को कैरी करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बाहर की तरफ एक स्लिंग लगी है, जिससे कार्गो को कैरी किया जा सकता है। इसका प्राइमरी टास्क ग्राउंड पर टारगेट्स का खात्मा और घायलों को बचाना है। इसमें हीट सीकिंग मिसाइल के खिलाफ सेल्फ डिफेंस सिस्टम लगा है। साथ ही यह अनगाइडेड रॉकेट्स, तोपें और छोटे हथियार भी कैरी कर सकता है।

IAF Mi 17 Military Helicopter Features

Mi-17V5 एक एडवांस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जिसमें किसी भी तरह की जियोग्राफिकल कंडीशन में काम कर सकता है। विपरीत क्लाइमेट कंडीशन में भी यह हेलीकॉप्टर भरोसेमंद है और यह दिन के अलावा रात में भी आॅपरेट किया जा सकता है। Mi-17V5 को हाई एल्टीट्यूड और हॉट कंडीशंस में भी आॅपरेट किया जा सकता है। साथ ही इसमें सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम लगा है, जो टारगेट पर इसकी एक्युरेसी को बढ़ा देता है।

रूस से 2008 में हुआ था एग्रीमेंट IAF Mi 17 Military Helicopter Features

भारत ने Mi-17V5 के लिए 2008 में रूस के साथ एग्रीमेंट किया था, जिसे 2011-13 में पूरा किया गया था। इंडियन एयरफोर्स की जरूरतों को देखते हुए वर्ष 2012-13 में फिर कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। टेक्नोलॉजी के मामले में यह बहुत एडवांस चॉपर है।

Read More: Seven Lakh Cash and Jewelery Loot : दिनदहाड़े सर्राफा कर्मचारी को मारी गोली, सात लाख नकदी व जेवरात लुटे

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular