India News (इंडिया न्यूज), Ice Cream : इन दिनों गर्मी अपने चरम सीमा पर है। मौसम शुरू होते ही लोगों का मन कुछ ठंडा खाने का करता है और ज्यादातर लोग आइसक्रीम खाते है। आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा आइसक्रीम खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते है। आइसक्रीम खाने से मौसमी फ्लू होने के साथ कई तरह की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ लोग ज्यादा ठंडी होने के चक्कर में एक-दो नहीं बल्कि कई सारी आइसक्रीम खा लेते हैं। अगर आप गर्मियों में इतनी ज्यादा आइसक्रीम खा रहे हैं तो आपके सेहत के लिए यह खतरा हो सकता है, तो चलिए जानते है इसके नुकसान के बारे में।
इम्यूनिटी करता है कमजोर
बता दें, ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। जिससे पेट की चर्बी में भी इजाफा हो सकता है और अगर आपने समय रहते परहेज नहीं किया तो यह भी हो सकता है कि आप मोटापे का शिकार हो जाएं। अगर आप दिन में 2-3 आइसक्रीम बार खाते हैं तो इसका सीधा मतलब यह है कि आप 1000 से ज्यादा कैलोरी अपने अंदर ले रहे हैं।
ब्रेन पर पड़ता है असर
एक अध्ययन के द्वारा सामने आया है कि आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और चीनी अधिक होता है। इस वजह से यह ब्रेन की प्रक्रिया को यह काफी प्रभावित करती है। इससे मेमोरी पॉवर कमजोर होने लगती है। कम से कम आइसक्रीम खाने की कोशिश करनी चाहिए।
हार्ट डिसीज होने का खतरा
आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। यहीं से मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। अगर कोई पहले से ही हाइपरटेंशन का मरीज है तो उसकी परेशानी कई गुना बढ़ सकती है।
मोटापे का खतरा
ज्यादा आइसक्रीम खाने से मोटापे की समस्या बड़ जाती है। दरअसल, आइसक्रीम दूध, फ्लेवर और ड्राई फ्रूट को काफी मात्रा में मिलाया जाता है। जिस कारण आइसक्रीम में कैलोरीज की मात्रा काफी बढ़ जाती है और वजन तेजी से बढ़ना शुरू होता है।
पाचन शक्ति कमजोर
ज्यादा मात्रा में आइसक्रीम खाने से पेट खराब होने की संभावना बढ़ जती है। आइसक्रीम में काफी मात्रा में फैट होता है। जिस कारण लूज मोशन, कब्ज और कई बार पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसको ज्यादा खाने से पेट संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है।