इंडिया न्यूज, वाराणसी:
Injured SI died in Varanasi गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे इस दौरान गोली चल गई। घायल दरोगा उपचाराधीन थे, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दारोगा का नाम मनीष सिंह हैं और वह वाराणसी के चितईपुर थाने में तैनात थे। बिहार के रोहतास जिले के परसिया गांव निवासी मनीष सिंह वर्ष 2012 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर भर्ती हुए थे।
आवास पर चल गई थी गोली Injured SI died in Varanasi
मनीष सिंह सारनाथ क्षेत्र की शक्तिपीठ कॉलोनी में पत्नी सोनी सिंह और बेटे आयांश के साथ रहते थे। 14 मार्च की दोपहर में पति-पत्नी होली की खरीदारी करने के लिए घर से बाजार जाने वाले थे। इसी बीच अचानक मनी की सरकारी पिस्टल से फायरिंग हुई और गोली उनके जबड़े को छेदते हुए निकली थी।
पत्नी सोनी सिंह की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सारनाथ अर्जुन सिंह ने एंबुलेंस से मनीष को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। आठ दिन अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ते हुए मंगलवार सुबह सब इंस्पेक्टर मनीष सिंह की मौत हो गई।