इंडिया न्यूज, मेरठ।
Jan Vishwas Yatra of BJP : भाजपा की जनविश्वास यात्रा मेरठ में सिवालखास क्षेत्र के गांव कल्याणपुर पहुंच गई है। वहीं उकसिया गांव में जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि यात्रा का पूरे जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बाबत पदाधिकारियों ने रणनीतियां बनाई थी। यात्रा शुक्रवार सुबह सिवालखास क्षेत्र के उखलीना, कल्याणपुर से प्रवेश हुआ। यहां से भूनी चौराहे से सरधना, दौराला, लावड़ होते हुए बना मसूरी में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचेगी।
मवाना क्षेत्र में भी होगा स्वागत (Jan Vishwas Yatra of BJP)
इसके बाद मवाना, किला परीक्षितगढ़, कैली-रामपुर, किठौर से होते हुए सिसौली पहुंचेगी। शाम छह बजे गढ़ रोड पर नोबल पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए शहर में हापुड़ अड्डा चौराहे से बच्चा पार्क, बेगम पुल चौराहा, रेलवे रोड, मेट्रो प्लाजा, हर्मन सिटी होते हुए वेदव्यासपुरी पहुंचेगी। यात्रा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री दिनेश खटीक और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहेंगे। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने पूरी तैयारियां कर ली।
(Jan Vishwas Yatra of BJP)
Also Read : Arogya Ayush Fair From Today : अयोध्या में आरोग्य आयुष मेला आज से, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन