इंडिया न्यूज, मेरठ:
Leopard Entered A house In Meerut मेरठ के रिहायशी इलाके में लोगों ने एक तेंंदुए को घूमते देखा। इसके बाद हडकंप मच गया। हुआ कुछ इस तरह की है, मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ घर में घुस आया। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम ने प्लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की जाने लगी।
महिला को कूलर के नीचे दिखा तेंदुआ Leopard Entered A house In Meerut
पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 7:50 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्होने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। दोपहर में तीन बजे तक भी तेंदुआ काबू में नहीं आया था। दिल्ली और नोएडा की टीम भी मेरठ के लिए निकल चुकी है।