Thursday, June 1, 2023
Homeउत्तर प्रदेशMaking Organic Jaggery : मुरादाबाद के युवा किसान बना रहे हैं...

Making Organic Jaggery : मुरादाबाद के युवा किसान बना रहे हैं जैविक गुड़

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मुरादाबाद:

Making Organic Jaggery मुरादाबाद के युवा किसान आमदनी बढ़ाने के लिए जैविक खेती की तरफ बढ़ चले हैं। जैविक फसलों का लाभ भी किसानों को मिलने लगा है। मुरादाबाद मंडल के कई युवा किसानों के जैविक गुड़ की मिठास कई प्रदेशों में फैल रही है। छजलैट ब्लाक के बैरमपुर गांव के युवा किसान पुनीत धारीवाल गुड़ तैयार करके कई प्रदेशों में बेचकर लाखों कमा रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य किसानों ने भी परंपरागत खेती छोड़कर जैविक खेती करना शुरू कर दी है।

 

 500 किसान जैविक खेती में जुटे Making Organic Jaggery 

मुरादाबाद जिले में करीब 500 किसान जैविक खेती से जुड़े हैं। यहां कोरोना संक्रमण से पहले मंडी समिति में जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार भी लगता था। लेकिन, इन दिनों में बंद पड़ा है। किसानों ने जैविक खेती करके गुड़ तैयार किया है। यह गुड़ दिल्ली और हरियाणा की मंडियों में भेजा जा रहा है।

इसके अलावा उत्तराखंड में भी मुरादाबाद मंडल के जैविक गुड़ की मिठास पहुंच रही है। युवा किसान पुनीत धारीवाल ने इस साल दो एकड़ जमीन में जैविक तरीके से गन्ने की फसल उगाई है। गन्ना चीनी मिलों को बेचने के बजाय वह जैविक गुड़ तैयार कराकर दिल्ली और गुरुग्राम में बेच रहे हैं। इससे उन्हें मिल पर गन्ना बेचने से दोगुना लाभ मिल रहा है।

9 तरह का आर्गेनिम गुड बेच रहे है Making Organic Jaggery

अमरोहा के वीबड़ा खुर्द गांव के युवा किसान विमल चौहान ने भी आर्गेनिक तरीके से गन्ने की खेती करके नौ तरह का गुड़ बाजार में बेच रहे हैं। विमल चौहान का कहना है कि सबसे अधिक ड्राई फ्रूट के गु़ड़ की मांग है। तिगरी मेले में स्टाल लगाया था। वहां काफी मात्रा में लोगों ने जैविक गुड़ खरीदा।

हम जैविक गुड़ दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के बाजार में बेच रहे हैं। इससे हमें चीनी मिलों पर मिलने वाली गन्ने की कीमत से तीन गुना अधिक तक दाम मिल जाते हैं। शुद्ध जैविक गुड़ जहर मुक्त गुड़ है।

केमिकल की मात्रा बिल्कुल नहीं है Making Organic Jaggery

इसमें केमिकल की मात्रा बिल्कुल नहीं है। देशी गुड़ के खाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। यह शरीर को ताकत देता है। मुरादाबाद के उप कृषि निदेशक सीएल यादव का कहना है कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सरकार भी मदद कर रही है। इसीलिए किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह सबसे अच्छी बात है कि युवा किसान जैविक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे खेती के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

गु़ड़ के प्रकार कीमत (प्रतिकिलो) Making Organic Jaggery

ड्राई फ्रूट गुड़ 300

चना गुड़ 150

मूंगफली गुड़ 180

सफेद इलायची गुड़ 170

हल्दी सौंठ गुड़ 150

चना मूंगफली सोंठ गुड़ 150

सौंफ अजवाइन गुड़ 140

सादा गुड़ 120

पुराना गुड़ 100

Also read : Reserved Seat Of Badaun : आरक्षित सीट को लेकर राजनीतिक दलों में मंथन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular