Friday, March 31, 2023
Homeउत्तर प्रदेशMathur : भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष के बीच झगड़ा, अध्यक्ष...

Mathur : भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष के बीच झगड़ा, अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष की खोली साड़ी

- Advertisement -

(Quarrel between BJP District President and District Vice President): मथुरा (Mathura) के क्षेत्रीय सहकारी समिति महावन पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जा रहा था।

जहा साढ़े बारह बजे भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा चुनाव बूथ पर पहुंची। उनके पति देवाशीष एवं अन्य कार्यकर्ता भी साथ आये। वहां पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाराशर मौजूद थे। वहां मधु शर्मा के आते ही मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाराशर से धक्का मुक्की करना शुरू कर दिया।

  • राहुल पराशर ने घटना की जानकारी दी
  • जिला उपाध्यक्ष ने कहा यहां चुनाव हो रहा था
  • भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि

राहुल पराशर ने घटना की जानकारी दी

राहुल पाराशर ने बताया किया मैं समिति के बाहर गेट पर था। जिला अध्यक्ष के पति देवाशीष ने आ कर मुझसे मारपीट करने लगे मुझे बचाने के लिए जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर आयी तो जिला अध्यक्ष ने उनसे भी झगड़ा कर लिया और उनकी साड़ी को खींच लिया। जिससे मनीषा पाराशर की साड़ी खुल गई।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा यहां चुनाव हो रहा था

जिला उपाध्यक्ष मनीषा पाराशर ने बताया कि यहां चुनाव हो रहा था भाजपा के कार्यकर्ता हेमेंद्र पाराशर की पत्नी नंदनी पाराशर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

दूसरे पक्ष से दिलीप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। मधु शर्मा दिलीप यादव के पक्ष में यहां बूथ पर आयी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मधु शर्मा दिलीप यादव को सपोर्ट कर रही हैं जो भाजपा पार्टी के नहीं हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि

भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि मैं यहां निष्पक्ष चुनाव कराने आयी थी। मुझ पर गलत आरोप लगाएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मनीषा पाराशर को पार्टी से पद मुक्त कर दिया गया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular