Saturday, June 10, 2023
Homeउत्तर प्रदेशMayawati Announced another Candidate : मायावती ने घोषित किया एक और...

Mayawati Announced another Candidate : मायावती ने घोषित किया एक और प्रत्याशी, सरधना सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Mayawati Announced another Candidate : बसपा ने दौराला में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में संजीव धामा को सरधना से प्रत्याशी घोषित कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने घोषणा के साथ ही उन्हें विधानसभा पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग बसपा के शासनकाल को याद कर रहे हैं और पार्टी सुप्रीमो मायावती को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं।

भाजपा-सपा पर हमला (Mayawati Announced another Candidate)

मुख्य अतिथि ने संजीव धामा को सरधना विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया और भाजपा-सपा पर वार करते हुए कहा कि इन दोनों सरकार ने उत्तर प्रदेश को पिछले 10 साल में बर्बाद कर दिया। बहन मायावती के पूरे शासनकाल में सभी कार्यों को सपा व भाजपा अपना बता कर फीता काट रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। संजीव धामा ने कहा कि जिस प्रकार 2007 में सरधना विधानसभा में चंद्रवीर सिंह को काफी मतों से जिताकर विधायक बनाया था ठीक उसी प्रकार सरधना विधानसभा के लोग उन्हें भी विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।

(Mayawati Announced another Candidate)

Also Read : SP Government will be Formed in UP : बोले पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, यूपी में बनेगी सपा की सरकार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular