इंडिया न्यूज, आगरा :
आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना प्रकाश में आई। यहां मौसेरे भाई ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर उसका जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़ित के पिता ने थाने में भ्रूण लेकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया। साथ ही भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सात माह पहले की घटना
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः Breaking news Unnao अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार मजदूर दबे, एक की मौत
पुलिस ने दी दबिश
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी जा रही है।
Connect With Us : Twitter | Facebook