इंडिया न्यूज, फतेहपुर :
फतेहपुर थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव में बाग में सो रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली लगा दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक वारदात करने के बाद भागने में सफल रहे। क्षेत्र में गोली चलने से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बाग में आम की रखवाली कर रहा था युवक
युवक आग के बाग में रखवाली कर रहा था। रात में जगे होने से वह दिन में सो रहा था। उसी समय बाइक सवार बदमाश आए और उसके सिर में गोली मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद लगी भीड़
गोली लगने से युवक की मौत की खबर लगते ही हर कोई दहशत में आ गया। गांव के लोग बाग की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण युवक की मौत पर दुख प्रकट कर रहे थे। साथ ही अन्य लोग रंजिश में गोली मारने की चर्चा कर रहे थे।
यह भी पढ़ेंः Lalitpur Crime News भूमि विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत नाजुक
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
दिनदहाड़े गोली लगने से युवक की मौत की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके साक्ष्य जुटाकर परिजनों से बात की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रंजिश में गोली मारे जाने की बात कही रही है।
यह भी पढ़ेंः Watermelon Trader dies in Etah संदिग्ध परिस्थितियों में तरबूज व्यापारी की मौत, बेटे ने हत्या का लगाया आरोप
Connect With Us : Twitter | Facebook