इंडिया न्यूज, बांदा:
Mishan Shakti Abhiyaan 3: प्रदेश के बांदा जिले में जिलाधिकारी ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें मिशन शक्ति अभियान-3 के अंतर्गत निरक्षर महिला ग्राम प्रधानों को साक्षर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि निरक्षर महिला प्रधानों को साक्षर बनाने के लिए अब उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी और शिक्षामित्रों के द्वारा उन्हें घरों पर पढ़ाया जाएगा। बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान के प्रति योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस मिशन शक्ति अभियान द्वारा निरक्षर महिला प्रधानों को साक्षर बनाने की पहल की जा रही है।
58 ग्राम प्रधानों ने लिया स्कूलों को गोद Mishan Shakti Abhiyaan 3
जिलाधिकारी ने आगे बताया है कि जिले में लगातार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसके पहले भी 58 अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है। 58 ग्राम प्रधानों ने भी इसी तरह स्कूलों को गोद लिया है। ये लोग माह में कम से कम दो बार उनके स्कूल और गांव जाकर पठन-पाठन के बारे में जानकारी देंगे।
9 महिला ग्राम प्रधानों को सौंपा बैग Mishan Shakti Abhiyaan 3
मिशन शक्ति अभियान-3 के अंतर्गत आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 9 महिला ग्राम प्रधानों को बैग वितरण किए गए। ताकि वह अपने आसपास के क्षेत्र में पाठशाला लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाएं और खुद में साक्षर हो सकें।
Read More: Mahant Narendra Giri death case: महंत नरेंद्र गिरि मौत केस, सीबीआई ने दायर की चार्जशीट