Thursday, June 8, 2023
Homeउत्तर प्रदेशMulayam's birthday today : मुलायम का जन्म दिन आज, अखिलेश और शिवपाल...

Mulayam’s birthday today : मुलायम का जन्म दिन आज, अखिलेश और शिवपाल पर नजर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Mulayam’s birthday today : उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। इस बार का उनका 82 वां जन्मदिन कुछ खास है। माना जा रहा है कि राज्य में दो धुरी बन चुके समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच सियासी गठबंधन हो सकता है। हालांकि अभी तक दोनों ही दलों के आज के लिए कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सबकी नजर दोनों ही नेताओं के फैसले पर लगी है।

सियासी गठबंधन की चर्चा (Mulayam’s birthday today)

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है, लेकिन उनके 82वें जन्मदिन पर भी उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच सियासी गठबंधन की चर्चा काफी पहले चल रही है। असल में अखिलेश यादव पीएसपी के साथ सिर्फ गठबंधन चाहते हैं। जबकि शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी पीएसपी का विलय एसपी में कराना चाहते हैं और राज्य की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करना चाहते हैं। शिवपाल साफ कह चुके हैं कि वह अखिलेश यादव को फिर से यूपी का सीएम बनाना चाहते हैं। लेकिन भतीजे अखिलेश यादव ने अभी तक वह गर्मजोशी शिवपाल के प्रति नहीं दिखाई है। जिसके बाद राज्य में माना जा रहा है कि चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच गठबंधन फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।

अखिलेश लखनऊ में काटेंगे केक (Mulayam’s birthday today)

एसपी संरक्षक मुलायम सिंह के जन्मदिन पर अखिलेश लखनऊ में ही रहेंगे और लखनऊ मुख्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाएंगे। जबकि शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में कवि सम्मेलन के साथ ही चंदगीराम स्टेडियम में मुलायम के जन्मदिन पर दंगल आयोजित करा रहे हैं। असल में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव के परिवार में फूट हो गई थी और शिवपाल सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके बाद शिवपाल सिंह ने पीएसपी का गठन किया था और लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारकर अखिलेश यादव को नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद दोनों नेताओं के रिश्तों में और ज्यादा तल्खी आ गई थी।

Read More : kisan Andolan टिकैत का केंद्र को अल्टीमेटम

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular