Wednesday, May 31, 2023
HomeAasthaNag Panchami 2023: जानें कब है साल 2023 में नाग पंचमी का...

Nag Panchami 2023: जानें कब है साल 2023 में नाग पंचमी का पर्व, इस दिन नागों का दर्शन होना क्यों माना जाता है शुभ

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Nag Panchami 2023: नाग पंचमी का पर्व पूरे देशभर में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का बड़ा महत्व होता है। सभी लोग बड़े धूमधाम के साथ नाग पंचमी का पर्व मनाते हैं। हर साल नाग पंचमी श्रवण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि में मनाई जाती है। आपको बता दें इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त सोमवार के दिन मनाई जाएगी।

पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा की जाती

जानकारी के लिए आपको बता दें, हर महीने की पंचमी तिथि को नाग देवता की पूजा की जाती है पर श्रवण मास में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष की नागपंचमी को नाग देवता की पूजा करने से आपको विशेष प्रकार का फल प्राप्त होता है। इस दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है और उन्हें दूध भी पिलाया जाता है। आना चाहता है कि नाग पंचमी के दिन नागों का दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है।

सावन में वर्षा होती

मान्यता है कि सावन में वर्षा होती है जिससे नाग भू गर्भ से निकलकर भू तल पर आ जाते हैं। यह नाग किसी को परेशान ना करें या किसी का नुकसान न करें, इसीलिए नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए नाग पंचमी पर उनकी पूजा की जाती है। इस दिन नागों की पूजा करने से मनोवांछित फल धन और शक्ति की प्राप्ति होती है साथ ही मनुष्य को सांपों के भय से मुक्ति भी मिलती है।

जानिए नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त

बता दें सावन का महिना शिव पूजा के लिए विशेष माना गया है। इस माह शिव जी की अराधना करना सबसे उत्तम होता है। ऐसा माना गया है कि इस माह में नाग देवता की पूजा करने से धन-सपंत्ति में वृद्धि होती है।

  • पंचमी तिथि शुरु 21 अगस्त 2023 रात 12:20 मिनट शुरु
  • पंचमी तिथि समाप्त 22 अगस्त 2023 रात 2.00 मिनट समाप्त
  • काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति
  • इस दिन रुद्राभिषेक करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.
  • जिन जातकों की कुंडली में काल सर्प दोष है उनके लिए इस दिन पूजा करना बड़ा महत्व रखता है.
  • कई लोगों तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ पाते, ऐसा होता है काल सर्प दोष की वजह.
  • इस दिन चांदी के नाग-नागिन नदी में प्रवाहित करें.

Also Read: Rudrapur News: प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर फंसा पेंच, सर्वेक्षण की बैठक में हंगामा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular