इंडिया न्यूज, कानपुर।
Now Priyanka in Mahoba : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी महोबा में अपनी पार्टी की थाह लेने पहुंचेंगी। वो 27 नवंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगी। रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी कार्यालय तिलक हाल में कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों व टिकट के दावेदारों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की।
पीएम की रैली तरह भीड़ चाहिए (Now Priyanka in Mahoba)
अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से महोबा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भीड़ थी, प्रियंका गांधी की रैली में भी उसी तरह की भीड़ होनी चाहिए। रैली में भीड़ बढ़ाने को लेकर शहर और देहात जनपद से 20 हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य भी दिया गया।
दावेदारों से अलग-अलग हुई बात (Now Priyanka in Mahoba)
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दावेदारों से अलग-अलग बात की। इसी तरह उन्होंने फोन के जरिये सभी फ्रंटल अध्यक्षों से भी वार्ता की। बैठक में शहर और देहात से 78 दावेदार मौजूद थे। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सचान सहित सभी जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
Read More : kisan Andolan टिकैत का केंद्र को अल्टीमेटम