Wednesday, May 31, 2023
HomeHealth TipsOrange Benefits: रोजाना एक गिलास संतरे के जूस पीने से होते है...

Orange Benefits: रोजाना एक गिलास संतरे के जूस पीने से होते है ये फयादे, जानें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Orange Benefits: गर्मियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में कई सारी समस्याएं होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार लेने की जरूरत तो होती ही हैं साथ ही जूस पीना बेहद ज़रूरी होता है। गर्मी के दिनों में सुबह नाश्ते में एक गिलास संतरे का जूस पीना सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है, इसमें कई तरह के विटामिन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्निशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपको दिनभर ऊर्जा (energy) देते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

  • इम्यूनिटी बूस्टर

संतरे हमारे इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपके इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। गर्मियों में बीमारियों की शिकायत ज्यादा होती है। ऐसे में ये जूस पीकर आप अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

  • वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने में भी संतरे का जूस काफी मददगार होता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। संतरे का जूस  पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, इस वजह से आपको भूख का एहसास नहीं होता है, खाने की क्रेविंग नहीं होती है और आपका वजन नियंत्रण में रहता है।

  • त्वचा के लिए फायदेमंद

संतरे के अंदर पाए जाने वाले विटामिन आपकी त्वचा की खूबसूरती को निखारने के काम भी आ सकता है, इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होता है इसके साथ ही यह खून को साफ करके एक्ने पिंपल्स की समस्या को दूर करने में  मददगार होता है।

ALSO READ: Chardham Yatra 2023: हृदय गति रुकने से यमुनोत्री धाम के 2 तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 11 लोगो की गई जान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular