Friday, March 31, 2023
HomeKaam Ki BaatOscar 2023:ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंची कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण, कंगना का...

Oscar 2023:ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंची कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण, कंगना का रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान

- Advertisement -

भारत में इस साल ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें दीपिका पादुकोण को बतौर प्रेजेंटर के तौर पर आमंत्रित किया गया था। दीपिका का ऑस्कर स्टाइल बेहद ही खास दिख रहा था। इस बात की पूरी तरफ चर्चा चल रही है। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उनकी तारीफ अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करके किया है। जानकारी दें कि 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड में भारत की तारीफ की जा रही है। भारत ने दो-दो अवॉर्ड जीते हैं। दीपिका पादुकोण की तारीफ उनके फैंस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन वहीं कंगना की तरफ से की गई तारीफ उन्हें और भी हैरान कर रही है।

कंगना रनौत ने ट्वीट कर की तारीफ

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दीपिका का एक वीडियो है। उन्होंने लिखा है कि “दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी इमेज, रेपुटेश को उन नाजुक कंधों पर उठाना और इतनी ग्रेसफुल और कॉन्फिडेंट तरीके से बोलना दीपिका इस बात की गवाही के रूप में खड़ी हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे अच्छी हैं।”

परफॉर्मेंस को स्टेंडिंग ओविएशन

जानकारी दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने स्टेज पर ही राजामौली की ब्लॉकबस्टर आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को प्रेसेंट करती नजर आई। वहीं दीपिका पादुकोण ने ‘नाटू नाटू’ के गायक काल भैरव के साथ राहुल सिप्लिगुंज को भी स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए मजबूर कर दिया। यहां तक की परफॉर्मेंस को स्टेंडिंग ओविएशन भी मिला।

नाटू नाटू को ऑस्कर

आरआरआर के संगीत “नाटू नाटू” ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इस गाने को एमएम केरावनी ने कंपोज किया है। लिखने का काम चंद्रबोस और गाने का काम राहुल सिप्लिगुंज-काला भैरव ने किया। 2022 के मार्च में इस गाने को रिलीज किया गया था। गाना काफी पॉपुलर रहा। लोगों को काफी पसंद भी आया।

ये भी पढ़े-Laksar: लक्सर में पेड़ से लटका मिला नाबालिक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular